🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ : रायपुर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ — वेलनेस सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्म का गंदा कारोबार, लड़कियों की बुकिंग की चैट वायरल!

Social Activity BSP


रायपुर। राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे शहर को हिला कर रख दिया है। ब्यूटी और वेलनेस स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र स्थित कल्चर वेलनेस स्पा सेंटर में 26 अक्टूबर की रात लूटपाट की घटना के बाद पुलिस जांच में जो सच सामने आया, उसने सबको चौंका दिया।

जानकारी के मुताबिक, रात करीब 8 बजे 15-20 अज्ञात बदमाश स्पा सेंटर में घुसे और वहां जमकर तोड़फोड़ करने के बाद स्पा संचालक से 1.20 लाख रुपये और एटीएम कार्ड लूटकर फरार हो गए। पुलिस को शिकायत मिलने के बाद जब जांच शुरू हुई, तो स्पा के व्हाट्सएप नंबर से लड़कियों की बुकिंग और रेट कार्ड वाली चैट्स सामने आईं — जिससे वेलनेस सेंटर में जिस्मफरोशी के धंधे का खुलासा हुआ।

🔸 पुलिस सूत्रों के अनुसार, वायरल हुई चैट्स में लड़कियों की तस्वीरें, रेट कार्ड, होटल रूम बुकिंग और पैसों के लेनदेन के स्क्रीनशॉट शामिल हैं। ये सभी चैट्स उसी नंबर से हुईं, जो स्पा सेंटर के बोर्ड पर लिखा हुआ है।
🔸 बताया जा रहा है कि यह चैट्स कथित तौर पर स्पा संचालक सन्नी और कुछ ग्राहकों के बीच हुईं।
🔸 चैट में स्पष्ट रूप से लड़कियों की "स्पेशल सर्विस" के नाम पर बुकिंग और पेमेंट की बातें दर्ज हैं।

घटना के बाद पुलिस ने जब गहराई से जांच शुरू की तो यह सामने आया कि स्पा सेंटर में कई महीनों से लड़कियों के माध्यम से अवैध गतिविधियाँ चल रही थीं। वहीं, बदमाशों के बारे में भी यह जानकारी मिली है कि वे खुद को एक राजनीतिक संगठन से जुड़ा हुआ बताते हुए "प्रोटेक्शन मनी" की मांग कर रहे थे।

स्पा संचालक ने जब पैसे देने से इनकार किया, तो बदमाशों ने सेंटर से ₹20,000 निकाल लिया, फिर उसे कार में बैठाकर एटीएम ले गए और कुल ₹1 लाख की नकदी निकालकर फरार हो गए।

फिलहाल, न्यू राजेंद्र नगर पुलिस दोनों पहलुओं—लूट और सेक्स रैकेट—की एक साथ जांच कर रही है।
सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिए गए हैं, और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस रैकेट से और कौन-कौन जुड़े हैं।

पुलिस को जांच में कई आपत्तिजनक व्हाट्सएप चैट्स और अश्लील तस्वीरें मिली हैं, जो कथित रूप से सेक्स रैकेट के सबूत हैं।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि ये चैट्स उसी नंबर से हुई हैं जो स्पा सेंटर के बाहर लगे बोर्ड पर लिखा है।

➡️ पुलिस सूत्रों का दावा है कि यह मामला सिर्फ लूट नहीं, बल्कि रायपुर में चल रहे एक संगठित सेक्स रैकेट की बड़ी कड़ी भी हो सकता है।
➡️ जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस रैकेट में कौन-कौन लड़कियाँ शामिल थीं और क्या उन्हें किसी नेटवर्क के ज़रिए बुलाया जाता था।

फिलहाल पुलिस ने स्पा संचालक सन्नी को पूछताछ के लिए तलब किया है, और रैकेट से जुड़े सभी सबूतों की जांच जारी है।

📍 राजधानी रायपुर में इस खुलासे के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
लोगों का कहना है कि शहर में स्पा और वेलनेस सेंटर के नाम पर चल रहे ऐसे धंधों की सख्त जांच होनी चाहिए ताकि इस तरह के गंदे कारोबार पर रोक लगाई जा सके।

⚠️ पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाएगा।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद





Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post