कतियापारा में चापड़ से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सिटी कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Social Activity BSP

बिलासपुर(Social Activity BSP)। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के कतियापारा में धारदार चापड़ से हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक धारदार लोहे का चापड़ भी बरामद किया गया है।



पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 7 अप्रैल 2026 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 6 अप्रैल की रात करीब 7:30 बजे आरोपी अभय पाण्डेय (26 वर्ष) उसके घर पहुंचा और शराब पीने के लिए 500 रुपये की मांग करने लगा। पैसे देने से मना करने पर आरोपी घर में घुस गया और गाली-गलौज करते हुए पीड़िता, उसकी बहन और भाभी के साथ मारपीट की।

आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने अपने पास रखे धारदार चापड़ से हमला कर चोट पहुंचाई और पीड़िता के पैर को दांत से काट लिया। घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद घटना में प्रयुक्त हथियार जब्त कर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी प्रकरण में जोड़ी गईं।

पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के प्रति पुलिस की सख्ती का संदेश गया है।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post