Social Activity BSP
बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पेंडरवा में हुए जघन्य हत्याकांड ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। इस सनसनीखेज घटना को लेकर रज़ा यूनिटी फाउंडेशन ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
संगठन ने घटना को बेहद अमानवीय और चिंताजनक बताते हुए कहा कि 01 अप्रैल 2026 को बुजुर्ग महिला मुराद बी (मुराद बेगम) की निर्मम हत्या कर दी गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि हमलावरों ने घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमला किया, जिससे पूरे गांव में दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है।
रज़ा यूनिटी फाउंडेशन ने प्रशासनिक लापरवाही पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। संगठन का कहना है कि पीड़ित परिवार द्वारा पहले ही शिकायतें की गई थीं, लेकिन समय रहते ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण यह दर्दनाक घटना घटित हुई।
📌 संगठन की प्रमुख मांगें:
- सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी धाराओं में कार्रवाई
- मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एसआईटी का गठन
- पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और सुरक्षा
- सभी घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था
- पूर्व शिकायतों और प्रशासनिक लापरवाही की जांच
- क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के ठोस उपाय
संगठन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय नहीं मिला, तो वे व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
रज़ा यूनिटी फाउंडेशन ने प्रशासन से उम्मीद जताई है कि इस गंभीर मामले को प्राथमिकता देते हुए त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी, ताकि आम जनता का कानून व्यवस्था पर विश्वास कायम रह सके।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद



.jpeg)

