Social Activity BSP
बिलासपुर (Social Activity BSP) । पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी की जयंती 20 अगस्त को मनाए जाने से पहले उनकी प्रतिमा स्थल की साफ-सफाई एवं रंग-रोगन कराने की मांग को लेकर ऑल इंडिया कांग्रेस सोशल ऑर्गनाइजेशन ने आज जिला पंचायत अध्यक्ष एवं संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।
संगठन की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में मांग की गई कि राजीव गांधी जी की प्रतिमा एवं उसके आसपास के परिसर में आवश्यक साफ-सफाई, रंग-रोगन तथा सौंदर्यीकरण का कार्य तात्कालिक प्रभाव से कराया जाए, ताकि 20 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की जयंती के अवसर पर प्रतिमा स्थल व्यवस्थित एवं सम्मानजनक रूप में तैयार हो सके।
ज्ञापन सौंपने के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि राजीव गांधी जी की जयंती देशभर में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जाती है। ऐसे में उनकी प्रतिमा एवं परिसर की साफ-सफाई और रंग-रोगन समय पर होना आवश्यक है। संगठन ने प्रशासन से समय-सीमा को ध्यान में रखते हुए कार्य शीघ्र पूरा कराने का आग्रह किया।
वहीं, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं संबंधित प्रतिनिधियों ने ज्ञापन को गंभीरता से लेते हुए 20 अगस्त को राजीव गांधी जी की जयंती को देखते हुए तत्काल प्रभाव से आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। इस आश्वासन के बाद संगठन ने उम्मीद जताई कि प्रतिमा स्थल की साफ-सफाई एवं रंग-रोगन का कार्य समय पर पूरा कर लिया जाएगा।
गौरतलब है कि ऑल इंडिया कांग्रेस सोशल ऑर्गनाइजेशन द्वारा राजीव गांधी जी की जयंती के अवसर पर 20 अगस्त को निःशुल्क रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की भी जानकारी दी गई है। संगठन ने जनसेवा से जुड़े इस आयोजन के साथ-साथ राजीव गांधी जी की प्रतिमा स्थल को भी व्यवस्थित एवं आकर्षक बनाए जाने की पहल की है।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद
Click here 👆👆









.jpeg)

