राज्यमंत्री ने नगर निगम कर्मचारी शाहनवाज़ हुसैन को किया सम्मानित

Social Activity BSP


बिलासपुर (Social Activity BSP) । स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में उत्कृष्ट कार्यों के लिए नगर पालिक निगम बिलासपुर के सहायक राजस्व निरीक्षक शाहनवाज़ हुसैन को सम्मानित किया गया। पुलिस परेड ग्राउंड बिलासपुर में आयोजित मुख्य समारोह के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

यह सम्मान शाहनवाज़ हुसैन द्वारा अपने दायित्वों के निर्वहन में किए गए उल्लेखनीय कार्यों एवं जनसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए प्रदान किया गया। सम्मान प्राप्त होने पर समारोह में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर कलेक्टर बिलासपुर श्री संजय अग्रवाल, नगर निगम आयुक्त श्री प्रकाश कुमार सर्वे, अपर आयुक्त श्री खजांची कुम्हार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने शाहनवाज़ हुसैन को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। सम्मान मिलने पर शाहनवाज़ हुसैन ने इसे अपने कार्यों के प्रति मिली प्रेरणा बताते हुए कहा कि वे भविष्य में भी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ जनहित एवं प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे।

इस सम्मान से नगर निगम परिवार में हर्ष का माहौल है तथा सहकर्मियों ने इसे निगम के लिए गर्व का क्षण बताया है।

Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post