Social Activity BSP
रायगढ़, 26 मई (Social Activity BSP)
जिले में अवैध नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत तमनार पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। ग्राम करवाही राठिया पारा में अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब जब्त की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन में जिलेभर में नशे के कारोबारियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 25 मई 2026 को तमनार पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम करवाही राठिया पारा में शराब रेड कार्रवाई की।
सूचना थी कि ग्राम करवाही राठिया पारा निवासी सुशील भीमा अपने घर बाड़ी में हाथ भट्ठी से निर्मित महुआ शराब अवैध रूप से बिक्री के लिए छिपाकर रखे हुए है। थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पूछताछ के दौरान आरोपी सुशील भीमा (36 वर्ष) ने शराब बिक्री करना स्वीकार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के घर बाड़ी से 05 प्लास्टिक बोतलों में भरी कुल 10 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹2000 बताई जा रही है। जांच में पाया गया कि शराब को अवैध रूप से बिक्री के उद्देश्य से रखा गया था।
तमनार पुलिस ने जब्त शराब को विधिवत सीलबंद कर आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक बनारसी सिदार, आरक्षक पुष्पेन्द्र सिदार, रंजीत भगत एवं पुरुषोत्तम सिदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद





.jpeg)

