कोल कारोबारी के ठिकानों पर आयकर विभाग की दबिश, बिलासपुर में मचा हड़कंप

Social Activity BSP

बिलासपुर, 12 फरवरी (Social Activity BSP)।
बिलासपुर में गुरुवार सुबह आयकर विभाग (IT) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के चर्चित कोल कारोबारी से जुड़े ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। कार्रवाई फिल ग्रुप से संबंधित ऑफिस, फैक्ट्री और आवासीय परिसरों पर की गई है। आयकर विभाग की इस अचानक दबिश से कोल व्यापार जगत में हड़कंप की स्थिति बन गई है।

कई ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई

प्राप्त जानकारी के अनुसार आयकर विभाग की टीम श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित कार्यालय और रामा वर्ल्ड स्थित निवास समेत अन्य स्थानों पर एक साथ पहुंची। बताया जा रहा है कि टीम ने सर्वे/इंस्पेक्शन रिपोर्ट (SIR) के तहत सर्वे टीम के रूप में कार्रवाई की। टीम की गाड़ियों पर SIR के स्टीकर लगे होने की भी जानकारी सामने आई है।

दस्तावेजों की गहन जांच

छापेमारी के दौरान अधिकारियों द्वारा महत्वपूर्ण दस्तावेज, वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड और अन्य कारोबारी कागजातों की बारीकी से जांच की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, आय-व्यय और टैक्स से संबंधित दस्तावेजों का मिलान किया जा रहा है।

फिल ग्रुप के मालिक के रूप में प्रवीण झा का नाम सामने आया है। हालांकि, आयकर विभाग की ओर से अब तक आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

कारोबारियों में हलचल

कार्रवाई की खबर फैलते ही शहर के अन्य कोल कारोबारियों में भी हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि जांच का दायरा आगे बढ़ सकता है।

फिलहाल आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

(खबर अपडेट की जा रही है…)



Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post