शराब के पैसे नहीं देने पर बहन पर हथौड़े से हमला, आरोपी भाई गिरफ्तार

Social Activity BSP

बिलासपुर (Social Activity BSP)। थाना कोनी क्षेत्र में एक सनसनीखेज घरेलू हिंसा का मामला सामने आया है, जहां शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर एक युवक ने अपनी ही बहन पर हथौड़े से हमला कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, यह पूरा मामला 24 मार्च 2026 की रात का है। पीड़िता मिनेश्वरी मनहर ने थाना कोनी में शिकायत दर्ज कराई कि वह अपने घर में अकेली थी, तभी उसका भाई मानेश्वर मनहर शराब के नशे में घर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। उसने बहन के बाल पकड़कर उसे बाहर खींचा और शराब के लिए पैसे की मांग की। पैसे नहीं देने पर आरोपी ने पास में रखे हथौड़े से उसके सिर, हाथ और पीठ पर हमला कर दिया, जिससे वह बेहोश हो गई।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने अपराध क्रमांक 116/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद घटना में प्रयुक्त हथौड़ा भी बरामद कर लिया गया।

यह कार्रवाई रजनेश सिंह (उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पटेल तथा नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के मार्गदर्शन में की गई।

पुलिस ने आरोपी मानेश्वर मनहर (33 वर्ष) निवासी कोनी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

🚨 पुलिस की अपील

कोनी पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी तुरंत नजदीकी थाना या डायल 112 पर दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post