इमरान अली बने बिलासपुर ई-रिक्शा चालक संघ के जिलाध्यक्ष, सियाराम कौशिक ने दिलाई पदाधिकारियों को शपथ

Social Activity BSP


बिलासपुर (Social Activity BSP)। बहतराई रोड स्थित प्रथम अस्पताल के सभागार में रविवार, 9 अगस्त 2026 को ई-रिक्शा चालक संघ बिलासपुर की जिला स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यक्रम में इमरान अली को सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष चुना गया। उनके अध्यक्ष बनने पर ई-रिक्शा चालकों, समर्थकों और संघ के पदाधिकारियों ने उत्साह के साथ स्वागत किया तथा संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व बिल्हा विधायक एवं संघ के संरक्षक सियाराम कौशिक रहे। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस दौरान ई-रिक्शा चालकों की समस्याओं, सुविधाओं, अधिकारों और उनके हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर संगठन को सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया गया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता डी. आर. रजनीश पाण्डेय ने की। इस अवसर पर प्रथम अस्पताल के संचालक एवं संरक्षक डी. आर. रजनीश पाण्डेय, विशिष्ट अतिथि रजनीश सिंह, अधिकारी असीम माथुर तथा संयोजक एवं पूर्व पार्षद रेलवे सुब्बा राव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ये पदाधिकारी हुए मनोनीत

जिलाध्यक्ष — इमरान अली

उपाध्यक्ष — गिरिश यादव

सचिव — रंजीत कुमार खंडूते

सहसचिव — शहजादा खान

कोषाध्यक्ष — संतोषी निषाद

सहकोषाध्यक्ष — सैयद आबिद अली

सलाहकार — अनिल कुमार साव

सलाहकार — हरी ओम यादव

सलाहकार — एडवोकेट नाजिम खान

महिला कार्यकर्ता अध्यक्ष — श्रीमती जमुना बाई सागर

महिला कार्यकर्ता उपाध्यक्ष — श्रीमती परमेश्वर सोनवानी


इसके अलावा सरिता राजपूत, शर्मिला बेगम, कविता शर्मा, निवेदिता निशा, ज्योति यादव और मुमताज को मुख्य महिला कार्यकर्ता की जिम्मेदारी दी गई।

वहीं दीपक यादव, पप्पू यादव, विक्रम वर्मा, शफीक, राम प्रजापति, भवानी शंकर, फिरोज खान और दिलेश्वर साह को मुख्य पुरुष कार्यकर्ता के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई।

ई-रिक्शा चालकों के हित में काम करने का संकल्प

नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष इमरान अली ने कहा कि ई-रिक्शा चालकों की समस्याओं, सम्मान, सुविधाओं और अधिकारों के लिए संगठन पूरी मजबूती के साथ काम करेगा। उन्होंने कहा कि संघ का उद्देश्य केवल संगठन का विस्तार करना नहीं, बल्कि शहर के ई-रिक्शा चालकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर उनकी समस्याओं का सकारात्मक समाधान कराना है।

इमरान अली के जिलाध्यक्ष बनने पर कार्यक्रम में मौजूद ई-रिक्शा चालकों और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। शपथ ग्रहण और जिला कार्यकारिणी के गठन के साथ कार्यक्रम उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।



Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post