TNRAT की “जरिया-ए-रिज़्क” पहल: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में नया कदम

Social Activity BSP


दुर्ग, छत्तीसगढ़ ( Social Activity BSP) ।
समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय संस्था Tahaffuz-e-Namoos-e-Risalat Action Trust (TNRAT) द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से “जरिया-ए-रिज़्क” नामक पहल शुरू की गई है। इस अभियान के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद बहनों-बेटियों को सम्मानजनक और हलाल रोज़गार उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

संस्था के TNRAT गर्ल्स विंग, दुर्ग जिला की ओर से इस मुहिम को आगे बढ़ाया जा रहा है। इस पहल के तहत महिलाओं को विभिन्न प्रकार के कौशल सिखाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की योजना बनाई गई है। इसके अंतर्गत सिलाई सेंटर शुरू करना, घरेलू उत्पादों का निर्माण सिखाना और हुनर आधारित प्रशिक्षण देना प्रमुख गतिविधियां होंगी।


संस्था का उद्देश्य है कि महिलाओं को केवल सहायता ही न दी जाए, बल्कि उन्हें ऐसा हुनर सिखाया जाए जिससे वे स्वयं अपने पैरों पर खड़ी हो सकें और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सकें। इस पहल से महिलाओं को सम्मानजनक रोजगार मिलने के साथ-साथ समाज में उनकी भागीदारी भी बढ़ेगी।

संस्था के पदाधिकारियों के अनुसार इस अभियान की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और आवश्यक सामग्री भी तैयार की जा रही है। आने वाले समय में अधिक से अधिक जरूरतमंद महिलाओं को इस पहल से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

TNRAT ने समाज के सभी लोगों से अपील की है कि वे इस नेक कार्य में सहयोग करें और जरूरतमंद महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने में अपना योगदान दें। संस्था का मानना है कि समाज के सहयोग से यह पहल कई महिलाओं के जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास लेकर आएगी।

आइए, हाथ बढ़ाएं और महिलाओं को सशक्त तथा आत्मनिर्भर बनाने की इस मुहिम का हिस्सा बनें।

Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post