रायगढ़ में सीएमएस एजेंसी की बैठक, उत्कृष्ट कर्मचारियों का हुआ सम्मान

Social Activity BSP


रायगढ़ (Social Activity BSP) । सीएमएस एजेंसी रायगढ़ लोकेशन में आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें कर्मचारियों के कार्यों की समीक्षा के साथ उन्हें प्रोत्साहित करने पर विशेष जोर दिया गया। इस बैठक में रायपुर से आई क्षेत्रीय एच.आर. इंजल मैम तथा बिलासपुर के ब्रांच मैनेजर श्री मुकेश गोस्वामी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान अधिकारियों ने सभी सीएमएस कर्मचारियों को बेहतर कार्य के लिए प्रेरित किया और सतर्कता एवं सुरक्षा से जुड़ी आवश्यक जानकारियां और निर्देश दिए। उन्होंने कार्य के प्रति अनुशासन, जिम्मेदारी और सुरक्षा मानकों का पालन करने पर जोर दिया।

इस अवसर पर टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को पुष्पगुच्छ एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया, जिससे उनका मनोबल बढ़ाया गया। साथ ही कार्यालय की साफ-सफाई, वाहनों के रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में रायगढ़ लोकेशन इंचार्ज हरि सतनामी, वरिष्ठ कर्मचारी ललित पटेल, रामनाथ कोसले, रोहित खूंटे, रमाकांत सहित अन्य सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post