शादी का झांसा देकर दुष्कर्म: तमनार पुलिस ने 48 घंटे में आरोपी को दबोचा

Social Activity BSP

रायगढ़(Social Activity BSP)। महिला संबंधी अपराधों पर सख्ती बरतते हुए तमनार पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। यह कार्रवाई पीड़िता की शिकायत के महज 48 घंटे के भीतर पूरी की गई।

जानकारी के अनुसार, 26 वर्षीय युवती ने 22 अप्रैल 2026 को थाना तमनार में ग्राम सराईडीपा निवासी पृथ्वीराज चौहान (22 वर्ष) के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि दोनों के बीच करीब डेढ़ वर्ष से प्रेम संबंध था, इसी दौरान आरोपी ने शादी का झांसा देकर पहली बार शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद विवाह का आश्वासन देकर लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा।

पीड़िता के अनुसार जब उसने आरोपी को विवाह और गर्भवती होने की जानकारी दी, तो आरोपी ने शादी से साफ इनकार कर दिया। बार-बार आग्रह के बावजूद आरोपी के मुकरने पर पीड़िता ने परिजनों से सलाह लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी प्रशांत राव ने महिला विवेचक के माध्यम से पीड़िता का बयान दर्ज कर त्वरित कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि प्रकरण की विधिसम्मत जांच जारी है। वहीं एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट संदेश दिया है कि महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post