बिलासपुर में अपराधियों पर शिकंजा: 250 हिस्ट्रीशीटर चिन्हित, 80 पर कड़ी कार्रवाई

Social Activity BSP

बिलासपुर(Social Activity BSP)। जिले में अपराध पर नियंत्रण के लिए पुलिस ने बड़ा अभियान शुरू किया है। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर आदतन अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सघन चेकिंग और रेड कार्रवाई की जा रही है।

इस अभियान के तहत जिले भर में ऐसे 250 अपराधियों की पहचान की गई है, जो पहले गंभीर अपराधों—जैसे अवैध हथियार रखना, मारपीट और अन्य आपराधिक गतिविधियों—में शामिल रहे हैं। इन सभी पर पुलिस लगातार नजर रख रही है और उनके ठिकानों पर दबिश देकर गतिविधियों का गहन विश्लेषण किया जा रहा है।

पुलिस ने उन संदिग्ध व्यक्तियों की भी सूची तैयार की है, जो पहले खनिज माफिया, ड्रग माफिया, भू-माफिया और शराब तस्करी जैसे संगठित गिरोहों से जुड़े रहे हैं। इनके पुराने रिकॉर्ड खंगालते हुए दोबारा जांच की जा रही है, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

कार्रवाई के दौरान अब तक 80 लोगों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के तहत सख्त प्रतिबंधात्मक कदम उठाए गए हैं। पुलिस का कहना है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा, जिससे जिले में अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

पुलिस ने चिन्हित अपराधियों को सख्त चेतावनी भी दी है कि भविष्य में किसी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल पाए जाने पर केवल कानूनी कार्रवाई ही नहीं, बल्कि अवैध तरीके से अर्जित संपत्ति भी जब्त की जाएगी।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post