साइंस कॉलेज मैदान में व्यावसायिक आयोजनों पर रोक, अंकित गौरहा की पहल से छात्रों को राहत

Social Activity BSP

बिलासपुर(Social Activity BSP)। बेलतरा क्षेत्र में छात्र हित और खेल गतिविधियों को लेकर उठाई गई पहल का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। कांग्रेस नेता अंकित गौरहा के प्रयासों से शासकीय ई. राघवेंद्र राव स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय के खेल मैदान में होने वाले व्यावसायिक आयोजनों पर रोक लगा दी गई है।

जानकारी के अनुसार, लंबे समय से इस मैदान का उपयोग विभिन्न व्यावसायिक और सार्वजनिक आयोजनों के लिए किया जा रहा था, जिससे छात्रों और खिलाड़ियों को अभ्यास में परेशानी हो रही थी। इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए अंकित गौरहा ने कलेक्टर को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की थी और खेल मैदान को केवल शैक्षणिक व खेल गतिविधियों के लिए सुरक्षित रखने की बात कही थी।

इस पहल के बाद महाविद्यालय प्रशासन भी सक्रिय हुआ। प्राचार्य ने कलेक्टर को पत्र लिखकर स्पष्ट दिशा-निर्देश मांगे और बताया कि मैदान का व्यावसायिक उपयोग विवाद और शैक्षणिक कार्यों में बाधा उत्पन्न कर रहा है।

इसी दौरान ‘फन फेयर’ अम्यूजमेंट पार्क मेला आयोजित करने के लिए आवेदन दिया गया था, जिसे 30 अप्रैल से 8 जून 2026 तक आयोजित किया जाना प्रस्तावित था। हालांकि, प्रशासन ने छात्र हित और खेल गतिविधियों को प्राथमिकता देते हुए इस आयोजन की अनुमति निरस्त कर दी। जारी आदेश में साफ कहा गया कि मैदान का उपयोग केवल शिक्षा और खेल के लिए ही किया जाएगा।

अंकित गौरहा ने कहा कि खेल मैदान युवाओं के भविष्य को संवारने का महत्वपूर्ण माध्यम होता है और इसका व्यावसायिक उपयोग छात्रों के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि आगे भी वे छात्रों के अधिकार और बेहतर सुविधाओं के लिए प्रयास करते रहेंगे।

इस निर्णय के बाद छात्रों और खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है, क्योंकि अब उन्हें बिना किसी बाधा के नियमित अभ्यास का अवसर मिलेगा और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post