विश्व स्वास्थ्य दिवस पर SECL मुख्यालय में वॉकथॉन का सफल आयोजन, 200 कर्मचारियों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग

Social Activity BSP

बिलासपुर (Social Activity BSP)। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर 07 अप्रैल को South Eastern Coalfields Limited (एसईसीएल) मुख्यालय में स्वास्थ्य, फिटनेस और सामूहिक भागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक भव्य वॉकथॉन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन एसईसीएल के चिकित्सा विभाग के तत्वावधान में किया गया, जिसमें कर्मचारियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया।

इस अवसर पर निदेशक (तकनीकी संचालन) श्री एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास एवं निदेशक (तकनीकी/योजना एवं परियोजना) श्री रमेश चंद्र महापात्र की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने अपने प्रेरक संदेशों के माध्यम से प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और स्वास्थ्य को जीवन की सबसे बड़ी संपत्ति बताया।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. श्रुतिदेव मिश्रा के स्वागत भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने स्वास्थ्य जागरूकता और सामूहिक जिम्मेदारी पर जोर दिया। इस दौरान सभी प्रतिभागियों ने ‘स्वास्थ्य शपथ’ लेकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और फिट रहने का संकल्प लिया।

इस वर्ष की थीम स्वास्थ्य के लिए एकजुट। विज्ञान के साथ खड़े हों। के अनुरूप लगभग 200 कर्मचारियों ने 3 किलोमीटर लंबी वॉकथॉन में भाग लिया। वॉकथॉन को एसईसीएल मुख्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जिसका समापन वसंत विहार स्थित रवींद्र भवन में हुआ।

प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाने के लिए टी-शर्ट और बैज भी वितरित किए गए। पूरा आयोजन ऊर्जा, जागरूकता और सामूहिक सहभागिता का प्रतीक बना।

यह पहल न केवल कर्मचारियों के बीच स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सफल रही, बल्कि एक स्वस्थ कार्यबल और मजबूत राष्ट्र निर्माण की दिशा में एसईसीएल की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।

“स्वास्थ्य की दिशा में उठाया गया हर कदम, एक बेहतर भविष्य की ओर बढ़ाया गया कदम है।”


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post