ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई ऑपरेशन “अंकुश” के तहत गेरवानी में दबिश, दो आरोपी गिरफ्तार, नगदी और मोबाइल जब्त

Social Activity BSP

रायगढ़, 12 मई 2026।
रायगढ़ पुलिस द्वारा जिले में ऑनलाइन और ऑफलाइन जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन अंकुश” के तहत एक और बड़ी कार्रवाई की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में थाना पूंजीपथरा और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने ग्राम गेरवानी में दबिश देकर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि गेरवानी स्थित एक बर्तन दुकान में मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और कार्रवाई करते हुए आरोपी श्याम कुमार अग्रवाल और सुरेश अग्रवाल को रंगे हाथ पकड़ा।

जांच के दौरान आरोपियों के कब्जे से चार मोबाइल फोन तथा 18,400 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि आरोपी मोबाइल फोन और डिजिटल पेमेंट सिस्टम के जरिए क्रिकेट सट्टा संचालित कर रहे थे। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि सट्टे की रकम ग्राम गेरवानी निवासी रामफल अग्रवाल तक पहुंचाई जाती थी, जो पुलिस कार्रवाई के दौरान मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश जारी है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 4 एवं 7 के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. श्याम कुमार अग्रवाल (43 वर्ष), निवासी ग्राम गेरवानी, जिला रायगढ़
  2. सुरेश अग्रवाल (42 वर्ष), निवासी कृष्णा विहार कॉलोनी, रायगढ़

जब्त सामग्री

  • नकद रकम – 18,400 रुपये
  • 4 मोबाइल फोन (विवो एवं रियलमी कंपनी)

फरार आरोपी

  • रामफल अग्रवाल, निवासी ग्राम गेरवानी, जिला रायगढ़

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव, साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चेलक सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि रायगढ़ पुलिस ऑनलाइन और ऑफलाइन जुआ-सट्टा के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। डिजिटल प्लेटफॉर्म, मोबाइल एप या अन्य माध्यमों से अवैध सट्टा संचालित करने वालों एवं उनसे जुड़े नेटवर्क पर कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने आम नागरिकों से भी ऐसे अपराधों की सूचना पुलिस को देने की अपील की है।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post