सुशासन शिविर को मिल रहा लोगों का अच्छा प्रतिसाद, हिर्री शिविर में 259 आवेदनों का मौके पर समाधान : विधायक धरमलाल कौशिक

Social Activity BSP

बिलासपुर (Social Activity BSP)। जिले के बिल्हा विकासखंड के हिर्री में आयोजित सुशासन शिविर में लोगों का उत्साह और सहभागिता देखने को मिली। मुख्य अतिथि बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में चल रहे सुशासन तिहार को आमजनों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है और ग्रामीण क्षेत्रों तक समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।

शिविर के दौरान विधायक धरमलाल कौशिक ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और नागरिकों से चर्चा कर अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ लेने की अपील की। शिविर में मांग एवं समस्याओं से संबंधित कुल 558 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 259 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया।

कार्यक्रम में हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित भी किया गया। मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत कु. चांदनी और पूजा साहू को 20-20 हजार रुपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया। इसके अलावा 3 हितग्राहियों को केसीसी ऋण वितरण, 2 को श्रम कार्ड, 7 हितग्राहियों को पेंशन योजनाओं के स्वीकृति आदेश, 18 किसानों को अधिकार अभिलेख, 10 हितग्राहियों को आवास पूर्णता प्रमाण पत्र, 5 को आयुष्मान कार्ड तथा 15 हितग्राहियों को राशन कार्ड वितरित किए गए।

शिविर में 4 शिशुओं का अन्नप्राशन एवं 1 महिला की गोदभराई रस्म भी संपन्न कराई गई। विधायक ने कहा कि तेज गर्मी के बावजूद लोगों का शिविर तक पहुंचना उनकी जागरूकता और योजनाओं के प्रति विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने जिला प्रशासन और विभागीय अधिकारियों के सहयोग की सराहना की।

कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष रामकुमार कौशिक, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनिता राजेंद्र शुक्ला, बिल्हा नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वंदना जेंडरे, एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी, सीईओ कुमार लहरे सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post