बिलासपुर रेंज समीक्षा बैठक: आईजी ने अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग सुधार के दिए सख्त निर्देश

Social Activity BSP

बिलासपुर (Social Activity BSP) | बिलासपुर रेंज में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और पुलिसिंग को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग ने रेंज स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की। यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक शामिल हुए।

बैठक में लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण, संवेदनशील अपराधों की निगरानी और आधुनिक तकनीकों के उपयोग पर विशेष जोर दिया गया। आईजी ने बताया कि रेंज में सैकड़ों मामले लंबित हैं, जिनमें पुराने मामलों को अगले दो महीनों में समाप्त करने का लक्ष्य तय किया गया है। साथ ही फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और चालान पेश करने के निर्देश दिए गए।

गंभीर अपराधों जैसे लूट और डकैती की विशेष समीक्षा करने और आरोपियों को निगरानी में रखने के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा, अस्पताल से प्राप्त MLC मामलों में 24 घंटे के भीतर संबंधित थाने को सूचना देने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किए बिना जांच प्रक्रिया शुरू करने को कहा गया।

तकनीकी पोर्टल के प्रभावी उपयोग पर भी जोर देते हुए मानस पोर्टल से प्राप्त सूचनाओं का सत्यापन सुनिश्चित करने, सशक्त एप में डेटा अपडेट रखने और अनुभव एप के माध्यम से जनता से सकारात्मक फीडबैक लेने के निर्देश दिए गए।

बैठक के अंत में आईजी ने सभी अधिकारियों को दिए गए निर्देशों का कड़ाई से पालन कर समय-समय पर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post