Social Activity BSP
बिलासपुर (Social Activity BSP) | रतनपुर थाना पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 152 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है। जब्त शराब की कीमत करीब 30,400 रुपये बताई गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में नशे के कारोबारियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह और एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में प्रशिक्षु आईपीएस अंशिका जैन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम भरदैयाडीह के जंगल में अवैध रूप से महुआ शराब का निर्माण और बिक्री की जा रही है। सूचना पर टीम ने दबिश देकर मौके से आरोपी बहोरिक राम धनवार (55 वर्ष) को गिरफ्तार किया।
रेड के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 152 लीटर कच्ची महुआ शराब और शराब बनाने के उपकरण जब्त किए। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में पुलिस टीम के अन्य सदस्यों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




.jpeg)

