Social Activity BSP
बिलासपुर (Social Activity BSP) | सरकंडा थाना पुलिस ने धारदार चाकू से हमला कर घायल करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी पिछले दो महीनों से फरार चल रहा था, जिसे पुलिस ने पकड़कर न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल भेज दिया है।
मामले में प्रार्थी जितेंद्र राजपूत, निवासी चिंगराजपारा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 3 मार्च 2026 की रात प्रभात चौक के पास होली के दौरान आरोपी राजा सारथी उर्फ बब्बन सारथी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और धारदार चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया।
रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, लेकिन घटना के बाद से आरोपी फरार हो गया था। आरोपी थाना सरकंडा का सूचीबद्ध गुंडा बदमाश है और उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। इसी दौरान 5 मई 2026 को कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू भी जब्त किया गया।
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल बिलासपुर भेज दिया है।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




.jpeg)

