पचपेड़ी पुलिस की कार्रवाई: 15 लीटर महुआ शराब के साथ महिला आरोपी गिरफ्तार

Social Activity BSP

बिलासपुर (Social Activity BSP) | पचपेड़ी पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम बेल्हा में रेड कर 15 लीटर महुआ शराब और शराब बनाने में उपयोग होने वाले बर्तन जब्त किए हैं। मामले में एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह तथा एसडीओपी लालचंद मोहले के मार्गदर्शन में जिलेभर में अवैध शराब बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बेल्हा निवासी शीला सीरशाम अपने घर आंगन में अवैध महुआ शराब बेच रही है। सूचना पर पुलिस टीम ने गवाहों की मौजूदगी में घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की।

मौके से पुलिस ने 15 लीटर महुआ शराब से भरी जरीकेन और शराब बनाने में उपयोग किए जाने वाले दो सिल्वर डेचकी बरामद किए। आरोपी महिला शराब रखने संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सकी।

पुलिस ने आरोपी शीला सीरशाम (40 वर्ष) निवासी ग्राम बेल्हा के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post