पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्यूबवेल से तांबा वायर चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, तार और बाइक जब्त

Social Activity BSP

रायगढ़ (Social Activity BSP)। पुसौर पुलिस ने खेतों में लगे ट्यूबवेल से तांबा केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए तीन चोरों समेत चोरी का माल खरीदने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तांबा और सिल्वर तार, नगदी रकम तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है।

पुलिस के अनुसार, 31 मई 2026 को पुसौर निवासी उमेश साव ने थाना पुसौर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके खेत स्थित ट्यूबवेल से करीब 50 मीटर तांबा केबल वायर, जिसकी कीमत लगभग 13 हजार रुपये थी, अज्ञात चोरों ने काटकर चोरी कर ली है। शिकायत में यह भी बताया गया कि क्षेत्र के अन्य किसानों के खेतों से भी ट्यूबवेल वायर चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं। मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

थाना प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन बैस के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संदिग्ध अमित सारथी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने केदारनाथ सारथी के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि चोरी किए गए केबल वायर को साथी समीर सतनामी के साथ जलाकर तांबा अलग किया गया और बाद में बेच दिया गया।

पुलिस ने आरोपियों के मेमोरेंडम कथन के आधार पर एक हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल और नगदी रकम बरामद की। इसके बाद केदारनाथ सारथी और समीर सतनामी को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिन्होंने अपराध में संलिप्तता स्वीकार की।

जांच के दौरान पुलिस टीम चंद्रपुर पहुंची, जहां दिनेश देवांगन को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने चोरी का तांबा और सिल्वर तार खरीदना स्वीकार किया। उसके कब्जे से 8 किलो तांबा तार और 2 किलो सिल्वर तार, जिसकी कीमत करीब 15 हजार रुपये बताई जा रही है, जब्त किया गया।

पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया। रायगढ़ पुलिस ने लोगों से चोरी या संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post