बाड़मेर से बड़ी खबर - स्कूल गैलरी में नशे में सोते मिले ‘गुरुजी’, वीडियो वायरल; डेप्यूटेशन शिक्षक को रिलीव… उधर फर्जी धान खरीदी घोटाला उजागर, संस्था प्रबंधक सस्पेंड

Social Activity BSP

बाड़मेर जिले के हापों की ढाणी स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय में शर्मनाक घटना सामने आई है। स्कूल छुट्टी होने के बाद एक सरकारी शिक्षक शराब के नशे में स्कूल पहुंच गया और गैलरी में ही सो गया। देर शाम बच्चों ने उसे नशे में पड़ा देखा और इसकी सूचना ग्रामीणों व स्कूल स्टाफ को दी। कुछ ग्रामीणों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

वीडियो सामने आते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। कार्यवाहक प्रिंसिपल लीलावती ने उक्त शिक्षक को तुरंत स्कूल से रिलीव कर दिया।

सूत्रों के अनुसार यह शिक्षक 28 अक्टूबर को ही डेप्यूटेशन पर इस स्कूल में आया था। शुक्रवार को ही छात्रा की कॉपी में अपना मोबाइल नंबर लिखने पर उसे फटकार लगाई गई थी। आरोपी शिक्षक का कहना था कि वह किराए का मकान ढूंढ़ रहा था और इसी वजह से नंबर दिया था।

स्कूल में इन दिनों मरम्मत कार्य चल रहा है और मुख्य गेट पर ताला नहीं लगा था। इसी दौरान शिक्षक बिना जानकारी के स्कूल में प्रवेश कर गया। पीईईओ उम्मेद सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गई है और आगे की कार्रवाई जारी है।


छत्तीसगढ़ से बड़ी कार्रवाई — फर्जी धान खरीदी का खुलासा! संस्था प्रबंधक सस्पेंड

सक्ती जिले के जैजैपुर विकासखंड स्थित सेवा सहकारी समिति खजुरानी में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। समिति प्रबंधक लालदेव चंद्रा पर गंभीर आरोप सिद्ध हुए हैं, जिसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया है।

जांच में पाया गया कि आरोपी प्रबंधक ने बिना भूमि स्वामित्व के कृषक पंजीयन कराया और पिछले तीन वर्षों से फर्जी आईडी के नाम पर धान खरीदी और भुगतान कराया। इस फर्जीवाड़े की पुष्टि बिलासपुर संभाग के संयुक्त आयुक्त सहकारिता व संयुक्त पंजीयक की जांच रिपोर्ट में हुई।

आदेश के तहत तत्काल प्रभाव से लालदेव चंद्रा को सस्पेंड कर आरोप पत्र जारी करने और आगे की जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है और अब मामले की आगे जांच जारी है।


📍 आगे के अपडेट्स के लिए जुड़े रहें
🔗 नवीनतम खबरों और ब्रेकिंग अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ें:
(लिंक नीचे है)

https://whatsapp.com/channel/0029VaEdau3HbFV1YF0Ca50k


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद









Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post