कोरबा : सिक्का निगलने से 8 साल के मासूम की मौत, जिला अस्पताल के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

Social Activity BSP


कोरबा। जिले में एक दर्दनाक हादसे में 8 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। केजी-2 में पढ़ने वाला शिवम सारथी के सीने में सिक्का फंस जाने से उसकी जान चली गई। परिजनों को यह पता ही नहीं चला कि बच्चे ने सिक्का कब और कैसे निगल लिया। जब उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी, तब उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया।

एक्स-रे जांच में डॉक्टरों ने बच्चे के सीने में सिक्का फंसा होने की पुष्टि की। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने बच्चे की हालत नाजुक बताते हुए कहा कि “यहां इसका इलाज संभव नहीं है” और किसी दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इलाज के लिए परिजन उसे प्राइवेट अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही बच्चे ने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक के पिता मदन सारथी ने बताया कि वे रायगढ़ जिले के धर्मजयगढ़ के निवासी हैं। कुछ दिन पहले बेटे के कंधे की चोट के इलाज के लिए कोरबा आए थे और रिश्तेदारों के घर गोढ़ी गांव में ठहरे हुए थे।
शुक्रवार रात अचानक शिवम की तबीयत बिगड़ने लगी — हाथ-पैर ठंडे पड़ गए और सांस लेने में तकलीफ हुई। उसी समय उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां एक्स-रे में सिक्का फंसा मिला।

परिजनों ने जिला अस्पताल के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है।

Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद









Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post