Social Activity BSP
बलौदाबाजार, 04 नवंबर।
बारनयापारा के हरदी गांव में बड़ा हादसा हो गया, जहां चार जंगली हाथी गहरे कुएं में गिर गए। इस दल में तीन वयस्क हाथी और एक शावक शामिल है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम तुरंत हरदी गांव पहुंची। टीम ने भीड़ को नियंत्रित कर सुरक्षित दूरी पर भेजा और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कुएं की गहराई और हाथियों के वजन को देखते हुए बचाव दल बड़ी सावधानी और रणनीति के साथ अभियान चला रहा है।
वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से हाथियों का झुंड जंगल से भटककर रिहायशी इलाकों में घूम रहा है। विभाग ने पहले ही लोगों को सतर्क रहने का निर्देश दिया था। ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे जंगल की ओर अकेले न जाएं और हाथियों के संपर्क में आने से बचें।
फिलहाल मौके पर रेस्क्यू जारी है और सभी हाथियों को सुरक्षित निकालने का प्रयास हो रहा है। वन विभाग ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे भीड़ न लगाएं और अधिकारियों के साथ सहयोग करें, ताकि हाथियों को जल्द से जल्द बचाया जा सके।
अधिक अपडेट के लिए जुड़े रहें… 📰🐘
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




.jpeg)

