धान खरीदी केंद्र पर राजस्व विभाग का छापा, 517 क्विंटल अवैध धान जब्त – व्यापारी की संलिप्तता उजागर

Social Activity BSP

राजनांदगांव, 04 दिसंबर (Social Activity BSP)। जिले में अवैध धान बिक्री पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। इसी कड़ी में धान उपार्जन केंद्र घुमका में खाद्य एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने अचानक छापा मारकर 517.60 क्विंटल (1,294 बोरा) अवैध धान जब्त किया।

ऑनलाइन रिकॉर्ड के अनुसार केंद्र में 357 किसानों से 21,166 क्विंटल (52,915 बोरा) धान खरीदी दर्ज थी। निरीक्षण के दौरान उपार्जन केंद्र परिसर में रखे बोरो का मिलान किया गया, जहां आधिकारिक रिकॉर्ड से अतिरिक्त धान मिलने की पुष्टि हुई। टीम ने मौके पर अवैध भंडारित धान जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Melbon i20 Ultra Max, Combo Smartwatch With 1 Earbuds And 7 Multicolor Strap Smartwatch (Multicolor Strap, For Regular Wear)

₹ 4̶5̶0̶0 - 2199

WhatsApp पर देखें

व्यापारी की भूमिका सामने आई

कार्रवाई में एक स्थानीय व्यापारी की संलिप्तता सामने आई है। जांच टीम ने व्यापारी के खिलाफ साक्ष्य जुटाना शुरू कर दिया है और विधिक व दंडात्मक कार्रवाई की तैयारी चल रही है।

अब तक 144 मामले, 5.46 करोड़ का धान जब्त

अवैध धान विक्रय के खिलाफ जिले में लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
संयुक्त टीम अब तक:

  • 144 मामलों में 17,621.86 क्विंटल धान

  • कुल मूल्य 5.46 करोड़ रुपए से अधिक

  • 8 वाहन जब्त कर चुकी है।

ताजा अभियान में 6 नए मामले दर्ज किए गए, जिसमें 649.60 क्विंटल (1,624 बोरा) धान जब्त किया गया, जिसकी बाजार कीमत लगभग 20.13 लाख रुपए आंकी गई है।

अनुविभागवार कार्रवाई

संयुक्त दल ने जिन क्षेत्रों में कार्रवाई की, उनमें शामिल हैं:

  • राजनांदगांव अनुविभाग:
    2 मामलों में 17.53 लाख मूल्य का 565 क्विंटल धान जब्त

  • डोंगरगढ़ अनुविभाग:
    3 मामलों में 2.29 लाख मूल्य का 74 क्विंटल धान

  • डोंगरगांव अनुविभाग:
    1 मामले में 31,000 रुपए मूल्य का 10 क्विंटल धान जब्त

खरीफ वर्ष 2025-26 की बड़ी कार्रवाई

  • राजनांदगांव अनुविभाग:
    59 मामलों में 3.19 करोड़ रुपए के 10,294.80 क्विंटल धान, 2 वाहन जब्त

  • डोंगरगढ़ अनुविभाग:
    42 मामलों में 1.08 करोड़ रुपए के 3,513.26 क्विंटल धान, 2 वाहन जब्त

प्रशासन का कहना है कि किसी भी स्थिति में अवैध धान की खरीदी-बिक्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी, और कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।



Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post