सीपत: पुरानी रंजिश में छात्र पर चाकू से हमला, घायल छात्र ने थाने पहुंचकर दर्ज कराई रिपोर्ट

Social Activity BSP

सीपत। ग्राम गुड़ी में आयोजित राउत बाजार महोत्सव के दौरान पुरानी रंजिश के चलते एक छात्र पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्र नमन लोनिया (निवासी गुड़ी, छुहियापारा), कक्षा 11वीं ने घटना की लिखित शिकायत थाना सीपत में दर्ज कराई है।

मामले में पुलिस ने आरोपी शिवम वर्मा, विमल वर्मा व उनके अन्य साथियों के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS तथा 351(2)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना ऐसे हुई
शिकायत के अनुसार, 03 दिसंबर 2025 की रात करीब 8:15 बजे नमन अपने दोस्तों के साथ राउत बाजार देखने गुड़ी बस स्टैंड के पास मौजूद था। इसी दौरान ग्राम सीपत के शिवम वर्मा और विमल वर्मा अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे और पुरानी रंजिश के चलते नमन को गाली-गलौज करने लगे।

बताया जाता है कि दो माह पूर्व नमन ने अपने पड़ोसी संगीत विश्वकर्मा और आरोपियों के बीच हुई मारपीट को रोकने की कोशिश की थी, इसी बात को लेकर आरोपी उससे नाराज थे।

MR.NOBODY Vibration Alert, 48 Hours Playtime, ENC, HD Sound Quality & Stereo Bass N295 Bluetooth Headset (Green, In the Ear)

₹ 2̶̶4̶9̶9 - 575

WhatsApp पर देखें

धारदार हथियार से हमला
पीड़ित के अनुसार, गाली देने से मना करने पर शिवम वर्मा ने जान से मारने की धमकी देते हुए अपने हाथ में रखे धारदार हथियार से उस पर वार कर दिया। हमले में नमन की दाहिनी कमर के ऊपर पेट के पास तथा बाईं भुजा पर गंभीर चोट आई और अत्यधिक खून बहने लगा। वहीं विमल वर्मा और उनके साथियों ने छात्र के साथ हाथापाई भी की।

घटना को स्थानीय लोग शुभम साहू, दीपेश साहू सहित कई लोगों ने देखा और बीच-बचाव किया। इसके बाद घायल नमन ने घटना की सूचना अपने माता-पिता और बड़े पापा संतोष कुमार लोनिया को दी, जिनके साथ वह थाना पहुंचा और रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

पुलिस सक्रिय
पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।




Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post