Social Activity BSP
कोरबा, 05 दिसंबर (Social Activity BSP)। कोतवाली थाना क्षेत्र के होटल चंदेला में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब होटल के एक कमरे से एक युवती का शव बरामद किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और कमरे को सील कर जांच शुरू कर दी गई है।
इधर, प्रारंभिक जांच में युवती की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवती कहां से आई थी और होटल में किसके साथ रुकी हुई थी। पुलिस होटल स्टाफ से पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
कोतवाली थाना प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। घटना के विभिन्न पहलुओं—हत्या, आत्महत्या या किसी अन्य संदेह—को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद
Click here 👆👆
Tags
accident
breaking news
CG Breaking News
CG News
CGCRIME
CGKhabar
dead body
death
india news
Social Activity Bsp





.jpeg)

