Airtel का ‘जेब पर वार’! 30 दिन की वैलिडिटी वाले दो सस्ते Recharge Plans बंद, ग्राहकों में नाराज़गी

Social Activity BSP

नई दिल्ली। टेलिकॉम कंपनी Airtel ने चुपचाप अपने दो किफायती प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स को बंद कर दिया है। 121 रुपये और 181 रुपये वाले ये दोनों प्लान 30 दिन की वैलिडिटी के साथ आते थे और कम कीमत में शानदार डेटा व ओटीटी बेनिफिट्स ऑफर करते थे। कंपनी के इस निर्णय से लाखों यूजर्स को झटका लगा है।

टेक एक्सपर्ट्स का कहना है कि कंपनियां कीमत बढ़ाए बिना महंगे प्लान्स की ओर लोगों को धकेल रही हैं, जिसे छुपा हुआ टैरिफ हाइक भी माना जा सकता है।


Airtel 121 रुपये प्लान – क्या मिलता था?

TelecomTalk की रिपोर्ट के अनुसार, 121 रुपये वाले इस प्लान में कुल 8GB डेटा मिलता था।

  • 6GB बेसिक डेटा

  • Airtel Thanks ऐप से रिचार्ज करने पर 2GB एक्स्ट्रा

  • वैलिडिटी: 30 दिन

कम कीमत में मिलने वाला यह पैक हल्के इंटरनेट यूजर्स के लिए काफी लोकप्रिय था।

Melbon i20 Ultra Max, Combo Smartwatch With 1 Earbuds And 7 Multicolor Strap Smartwatch (Multicolor Strap, For Regular Wear)

₹ 4̶5̶0̶0-2199

WhatsApp पर देखें

Airtel 181 रुपये प्लान – मिलते थे प्रीमियम फायदे

181 रुपये में Airtel की तरफ से सिर्फ डेटा ही नहीं, बल्कि ओटीटी बेनिफिट्स भी मिलते थे:

  • 15GB हाई-स्पीड डेटा

  • 30 दिन की वैलिडिटी

  • Airtel Xstream Play Premium का फ्री एक्सेस

  • एक महीने तक वेब सीरीज, लाइव टीवी और फिल्मों का कंटेंट

फिल्में और OTT देखने वालों के लिए यह प्लान बेस्ट ऑप्शन माना जाता था।


अब सिर्फ 4 प्लान्स में मिलेगा 30 दिन का डेटा

दो सस्ते प्लान बंद होने के बाद Airtel के पास अब केवल चार ही डेटा पैक बचे हैं जिनमें 30 दिन की वैलिडिटी मिलती है:

100 रुपये प्लान

  • 30 दिन वैलिडिटी

  • 6GB डेटा

  • 20+ OTT ऐप्स का एक्सेस

161 रुपये प्लान

  • 30 दिन वैलिडिटी

  • 12GB डेटा

195 रुपये प्लान

  • 30 दिन वैलिडिटी

  • 12GB डेटा

  • Jio Hotstar का बेनिफिट (समय-सीमित कंटेंट एक्सेस)

361 रुपये प्लान

  • 30 दिन वैलिडिटी

  • 50GB हाई-स्पीड डेटा


क्या है यूजर्स के पास विकल्प?

सस्ते दो प्लान्स हटने के बाद ग्राहकों के पास अब महंगे डेटा पैक्स चुनने के अलावा कोई बड़ा विकल्प नहीं बचा है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में Airtel नए प्लान्स पेश कर सकता है या कंपनियों को TRAI की ओर से इस मुद्दे पर दिशा-निर्देश मिल सकते हैं।



Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post