रायपुर में युवक की निर्मम हत्या के विरोध में यादव महासभा ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Social Activity BSP


बिलासपुर (Social Activity BSP)
। रायपुर जिले के मंदिर हसौद क्षेत्र में हुए युवक भुवनेश्वर यादव की निर्मम हत्या के मामले को लेकर अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा ने कड़ा विरोध जताते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। महासभा के पदाधिकारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अतिरिक्त कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को पत्र सौंपा और आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।

जानकारी के अनुसार मंदिर हसौद कॉलोनी निवासी 38 वर्षीय भुवनेश्वर यादव की अज्ञात लोगों द्वारा हत्या कर शव को महानदी के रेत में दफना दिया गया था। पुलिस टीम ने जांच के दौरान रेत खोदकर शव बरामद किया और मृतक की पहचान भुवनेश्वर यादव के रूप में की। इस घटना के बाद परिवार गहरे सदमे में है। मृतक के परिवार की आजीविका मुख्य रूप से उनकी कमाई पर निर्भर थी, जिसके कारण परिजनों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

इसी विषय को लेकर अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भुवनेश्वर यादव एवं युवा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मी यादव के नेतृत्व में महासभा का प्रतिनिधिमंडल कलेक्टर कार्यालय पहुंचा। इस दौरान बिलासपुर जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

महासभा ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि मामले में शामिल आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। साथ ही मृतक के आश्रित परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए, जिससे उनके भरण-पोषण, चिकित्सा, बच्चों की शिक्षा तथा अन्य आवश्यक जरूरतों की पूर्ति हो सके।

ज्ञापन सौंपने के दौरान यादव समाज के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष भुवनेश्वर यादव, युवा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मी यादव, बिलासपुर जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव, रतन यादव, निलेश यादव, गोलू यादव, अमित यादव, अविनाश यादव, सोनू यादव, कुश यादव, अजय यादव, किशोर यादव, नितेश यादव, राजा, महेंद्र, राहुल सहित अन्य समाजजन मौजूद रहे।

यादव महासभा ने कहा कि वह पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और न्याय मिलने तक अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।



Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post