विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने किया वृक्षारोपण, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिला जनसमर्थन

Social Activity BSP

बिलासपुर, 5 जून 2026 (Social Activity BSP) । प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के "12 साल बेमिसाल" कार्यक्रम के अंतर्गत विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, बिलासपुर (ग्रामीण) द्वारा ग्राम चिलहाटी (बेलतरा पूर्व मंडल) स्थित कब्रिस्तान परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत आयोजित किया गया, जिसमें पर्यावरण संरक्षण और हरित भारत के संकल्प को सशक्त बनाने के उद्देश्य से पौधारोपण किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणजनों ने वृक्षों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।



इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा फैजान अहमद ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक अभियान नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में भाजपा बिलासपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष मुशर्रफ खान, मंडल अध्यक्ष हरिओम कश्यप, हरप्रसाद धुरी, जिला उपाध्यक्ष एवं सहसंयोजक कमलजीत सिंह आजमानी, जिला उपाध्यक्ष खैरुन्निशा बेगम, जिला मंत्री रूबी मार्टिन, जिला कार्यसमिति सदस्य नासिर खान, ताराकुर्रे जिला कार्यसमिति सदस्य मोहम्मद साबिर सहित मोर्चा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थितजनों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए अधिकाधिक वृक्षारोपण एवं उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह पहल समाज में हरित चेतना और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का संदेश देने में सफल रही।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post