Social Activity BSP
बिलासपुर (Social Activity BSP)। मस्तूरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम दर्राभाटा में तसर खाद पौधरोपण क्षेत्र की भूमि पर प्रस्तावित डबरी निर्माण को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है। शासकीय तसर केंद्र सोंठी द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत मस्तूरी को पत्र प्रेषित कर लगभग 20 हेक्टेयर क्षेत्र में किए गए तसर पौधरोपण को सुरक्षित रखने तथा प्रस्तावित डबरी निर्माण कार्य को निरस्त करने की मांग की गई है।
पत्र में उल्लेख किया गया है कि संबंधित भूमि पर वर्षों से तसर विकास एवं पौधरोपण कार्य संचालित है, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार भी उपलब्ध कराया गया है। विभाग ने यह भी दावा किया है कि उक्त क्षेत्र में शासन की स्वीकृति एवं तकनीकी अनुमोदन के तहत कार्य किए गए हैं और डबरी निर्माण से पौधरोपण को नुकसान पहुंचने की आशंका है। मामले में संबंधित विभाग द्वारा पूर्व स्वीकृतियों एवं दस्तावेजों का हवाला देते हुए प्रशासन से आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




.jpeg)

