Social Activity BSP
सक्ति, 06 दिसंबर (Social Activity BSP)।
सक्ति जिले के डभरा थाना क्षेत्र के कासा गांव से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। रेत-मुरूम से भरे ट्रैक्टर के पलटने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है।
मृतक युवक की पहचान अंकित सारथी, पिता शिव प्रसाद सारथी, निवासी कासा, के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंकित अपने दो अन्य साथियों के साथ गौशाला के पीछे स्थित नाला क्षेत्र से रेत-मुरूम निकालकर ट्रैक्टर में भर रहा था। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबने से अंकित की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही डभरा पुलिस मौके पर पहुंची, पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अचानक हुई इस दुर्घटना ने गांव में गहरा शोक का माहौल पैदा कर दिया है।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद





.jpeg)

