CG NEWS : दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बेरहमी से पिटाई के बाद हत्या… इलाके में सनसनी

Social Activity BSP

बिलासपुर / मुंगेली, 27 दिसंबर (Social Activity BSP)।
जिले में दिनदहाड़े युवक के अपहरण और उसके बाद बेरहमी से की गई पिटाई से मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, यह मामला मुंगेली जिले के बरेला गांव का है। यहां 20 वर्षीय युवक राजकुमार धुरी का 26 दिसंबर को कार सवार चार से पांच युवकों ने जबरन अपहरण कर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपियों ने राजकुमार को बलपूर्वक कार में बैठाया और अपने साथ ले गए।

Melbon i20 Ultra Max, Combo Smartwatch With 1 Earbuds And 7 Multicolor Strap Smartwatch (Multicolor Strap, For Regular Wear)

₹ 4̶5̶0̶0 - 2199

WhatsApp पर देखें

अपहरण के बाद आरोपियों ने राजकुमार के साथ जमकर मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद बदमाश उसे उसके घर के दरवाजे के सामने फेंककर फरार हो गए। परिजनों ने जब राजकुमार को खून से लथपथ हालत में देखा तो तुरंत इलाज के लिए उसे तखतपुर स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, लेकिन दुर्भाग्यवश इलाज शुरू होने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

चिकित्सीय परीक्षण में मृतक के शरीर पर डंडों से की गई मारपीट के गहरे और गंभीर निशान पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि राजकुमार चिल्हाटी में रहकर ट्रैक्टर चलाने का काम करता था। वह बैंक संबंधी काम से गांव आया हुआ था और काम निपटाकर वापस लौटने की तैयारी में था, लेकिन उससे पहले ही यह दर्दनाक वारदात हो गई।

पुलिस को आशंका है कि करीब एक वर्ष पूर्व गांव के ही एक युवक से राजकुमार का विवाद हुआ था। इसी पुरानी रंजिश के चलते इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया गया है।

मामले में परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं। परिजनों का आरोप है कि अपहरण के बाद वे जरहागांव थाने रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे थे, लेकिन वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने रिपोर्ट लिखने के बजाय उन्हें लौटा दिया।

फिलहाल, अस्पताल से प्राप्त सूचना के आधार पर तखतपुर पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर मर्ग कायम कर लिया है। आगे की जांच के लिए केस डायरी मुंगेली जिले के जरहागांव थाने भेजी जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना ने कानून-व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post