बांग्लादेश की घटना को लेकर फेसबुक पोस्ट से बढ़ा विवाद, SP ऑफिस व कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन

Social Activity BSP

बिलासपुर। ( Social Activity BSP )
बांग्लादेश में घटित एक घटना को लेकर फेसबुक पर की गई एक आपत्तिजनक पोस्ट के माध्यम से सांप्रदायिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगाते हुए आज बिलासपुर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा गया।

Melbon i20 Ultra Max, Combo Smartwatch With 1 Earbuds And 7 Multicolor Strap Smartwatch (Multicolor Strap, For Regular Wear)

₹ 4̶5̶0̶0 - 2199

WhatsApp पर देखें

ज्ञापन में बताया गया कि फेसबुक पर राम सिंह ठाकुर नामक व्यक्ति पता - सरकंडा बिलासपुर (छ.ग.) द्वारा एक सार्वजनिक पोस्ट साझा की गई, जिसमें लिखा गया था कि “ इस्लामिक आतंकवाद का पुतला दहन होगा।” पुराना बस स्टैंड बिलासपुर शाम 6 बजे | आवेदनकर्ताओं का कहना है कि उक्त पोस्ट में जिस तरह से एक विशेष धर्म और समुदाय को सीधे तौर पर निशाना बनाया गया है, उससे समाज में वैमनस्य फैलने की आशंका उत्पन्न होती है।

ज्ञापन में यह भी स्पष्ट किया गया कि संबंधित घटना बांग्लादेश की है, लेकिन पोस्ट की भाषा और प्रस्तुति से ऐसा प्रतीत होता है कि पूरे मुस्लिम समाज और इस्लाम धर्म को ही कटघरे में खड़ा किया जा रहा है। आवेदनकर्ताओं ने सवाल उठाया कि यदि किसी व्यक्ति या समूह ने अपराध किया है, तो कानूनी कार्रवाई अपराधी के खिलाफ होनी चाहिए, न कि पूरे समुदाय या धर्म के विरुद्ध।





ज्ञापन सौंपने के दौरान विशेष बात यह रही कि इसमें मुस्लिम भाइयों के साथ-साथ हिंदू भाइयों ने भी एकजुट होकर समर्थन दिया। सभी की एक स्वर में मांग थी कि भारत की गंगा-जमुनी तहजीब, आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाने वाली किसी भी सोच या पोस्ट के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

सभी उपस्थित लोगों ने कहा कि भारत में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सहित सभी समाज के लोग आपसी भाईचारे के साथ रहते हैं और इस तरह की पोस्ट या बयानबाजी से समाज को बांटने का प्रयास नहीं किया जाना चाहिए। जो भी व्यक्ति या समूह इस तरह के भड़काऊ पोस्ट के जरिए नफरत फैलाने की कोशिश कर रहा है, उसके खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए।

ज्ञापन में प्रशासन से मांग की गई है कि इस प्रकार की पोस्ट पर तत्काल संज्ञान लेते हुए आवश्यक जांच की जाए और भविष्य में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले किसी भी प्रयास को सख्ती से रोका जाए।

फिलहाल प्रशासन द्वारा ज्ञापन को प्राप्त कर मामले की जांच एवं आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया गया है।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post