TNRAT बिलासपुर टीम ने SP कार्यालय पहुँचकर सौंपी शिकायत, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ सख़्त कार्रवाई की माँग

Social Activity BSP

बिलासपुर (Social Activity BSP)।
Tahaffuz-e-Namoos-e-Risalat Action Trust (TNRAT) की बिलासपुर, छत्तीसगढ़ इकाई ने दिनांक 29 दिसंबर 2025 को प्रदेश मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बिलासपुर पहुँचकर एक गंभीर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर हज़रत मुहम्मद ﷺ की शान में की गई आपत्तिजनक और निंदनीय टिप्पणी के संबंध में सौंपी गई।

TNRAT प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक महोदय को अवगत कराया कि आरोपी द्वारा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक भाषा एवं कथित चित्रों का प्रयोग कर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाई गई है, जिससे समाज में आक्रोश एवं असंतोष का माहौल उत्पन्न हुआ है। संगठन का कहना है कि इस प्रकार की टिप्पणियाँ करोड़ों मुसलमानों की आस्था पर सीधा प्रहार हैं और सामाजिक सौहार्द एवं शांति व्यवस्था को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकती हैं।

प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से मांग की कि इस मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुए निष्पक्ष जांच की जाए तथा दोषी के विरुद्ध कानून के अनुसार सख़्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस प्रकार की हरकत करने का साहस न कर सके।

Melbon i20 Ultra Max, Combo Smartwatch With 1 Earbuds And 7 Multicolor Strap Smartwatch (Multicolor Strap, For Regular Wear)

₹ 4̶5̶0̶0 - 2199

WhatsApp पर देखें

इस अवसर पर TNRAT बिलासपुर टीम ने स्पष्ट किया कि नमोूस-ए-रिसालत ﷺ के सम्मान से जुड़ा कोई भी अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, लेकिन संगठन संविधान और कानून के दायरे में रहते हुए शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीकों से अपनी बात रखता रहेगा।

संगठन ने प्रशासन से यह भी अपेक्षा जताई कि समय रहते प्रभावी कार्रवाई कर समाज में शांति, भाईचारा और कानून-व्यवस्था बनाए रखी जाए।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post