अल्पसंख्यक समुदायों से जुड़े मामलों को लेकर जन चेतना भारत पार्टी ने सौंपा ज्ञापन, कलेक्टर से की सख़्त कार्रवाई की माँग

Social Activity BSP

बिलासपुर | 01 January | (Social Activity BSP)

अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ बढ़ती हिंसा, कथित एकतरफा प्रशासनिक कार्रवाइयों और न्याय की अनदेखी को लेकर जन चेतना भारत पार्टी (जेसीबीपी) ने गंभीर चिंता व्यक्त की है। पार्टी की ओर से 31 दिसंबर 2025 को जिला कलेक्टर, बिलासपुर को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में पार्टी ने स्पष्ट किया कि भारत का संविधान सभी नागरिकों को समानता, धार्मिक स्वतंत्रता और सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार देता है, लेकिन इसके बावजूद देश और राज्य के विभिन्न हिस्सों में अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ सामने आ रही घटनाएँ लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक अधिकारों के विपरीत हैं।


ज्ञापन सौंपते समय ये प्रमुख लोग रहे मौजूद

ज्ञापन सौंपे जाने के दौरान
जनाब शेख शफीक अहमद जी, जनाब एडवोकेट नज़ीम खान जी, जनाब हसन अली जी, जनाब मोहम्मद वसीम जी, महोदय रवि यादव जी सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस अवसर पर जन चेतना भारत पार्टी के संस्थापक श्री जसबीर सिंह चावला जीजनाब मोहम्मद अली इमरान जी, तथा ज़ोन क्रमांक-03, बिलासपुर  के ज़ोन प्रभारी अलीम अंसारी की भी विशेष उपस्थिति रही। साथ ही पार्टी से जुड़े अन्य लोगों ने भी ज्ञापन का समर्थन करते हुए प्रशासन से त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई की माँग की।

बांग्लादेश की घटनाओं पर जताई चिंता

ज्ञापन में बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ बढ़ती हिंसा और अपराधों की कड़ी निंदा करते हुए भारत सरकार से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हस्तक्षेप कर शांति, सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करने की माँग की गई।

Melbon i20 Ultra Max, Combo Smartwatch With 1 Earbuds And 7 Multicolor Strap Smartwatch (Multicolor Strap, For Regular Wear)

₹ 4̶5̶0̶0 - 2199

WhatsApp पर देखें

रायपुर में सामूहिक गिरफ्तारी पर सवाल

पार्टी ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मुस्लिम अल्पसंख्यक समुदाय के 119 लोगों की सामूहिक गिरफ्तारी का उल्लेख करते हुए इसे बिना निष्पक्ष जांच की गई एकतरफा प्रशासनिक कार्रवाई बताया और स्वतंत्र, पारदर्शी जांच की माँग की।

बिहार की घटना की कड़ी निंदा

इसके अलावा बिहार में एक मुस्लिम महिला का हिजाब खींचे जाने की घटना की कड़ी निंदा करते हुए पार्टी ने इसे महिला गरिमा और धार्मिक स्वतंत्रता पर हमला बताया। पार्टी ने दोषियों पर सख़्त कार्रवाई और बिहार के मुख्यमंत्री से सार्वजनिक माफी की माँग की।

प्रशासन से न्यायपूर्ण कार्रवाई की अपील

जन चेतना भारत पार्टी ने प्रशासन से अपील की है कि ज्ञापन में उठाए गए सभी बिंदुओं पर शीघ्र, निष्पक्ष और न्यायसंगत कार्रवाई की जाए, ताकि देश में सामाजिक सौहार्द, भाईचारा और शांति बनी रहे।

अंत में उल्लेखनीय है कि इस ज्ञापन और माँगों का जन चेतना भारत पार्टी के साथ-साथ सुकून फ़ाउंडेशन एवं TNRAT की टीम ने भी पूर्ण समर्थन किया।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post