Social Activity BSP
बिलासपुर। नूरानी मस्जिद के पूर्व पेशीमाम अल्हाज हाजी मोहम्मद रोज़े खां जिनकी उम्र 102 साल की थी उनका आज दिनांक 2 जनवरी 2026 को इंतेकाल हो गया। वे हाजी अब्दुल शहादत खान, मरहुम हाजी अब्दुल मजिद खान, हाजी अब्दुल सुलेमान खान, अब्दुल कादिर खान, अब्दुल शाकिर खान एवं अब्दुल नाजिर खान के वालिद थे।
मरहूम ने लगभग 19 से 20 वर्षों तक नूरानी मस्जिद में इमामत की और अपनी दीनी सेवाओं, सादगी एवं नेक किरदार के लिए जाने जाते थे। उनके इंतेकाल से क्षेत्र में शोक का माहौल है।
मरहूम की जनाज़े की नमाज़ कल दिनांक 3 जनवरी 2026 को नमाज़े ज़ोहर के बाद अदा की जाएगी।
जनाज़े की नमाज़ का मुकाम अंसारी चिकन सेंटर के पास, तय्यबा चौक, तलापारा रहेगा। इसके बाद उन्हें खामोशगंज कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-ख़ाक किया जाएगा।
अल्लाह तआला मरहूम की मग़फिरत फरमाए और लवाहिकीन को सब्र-ए-जमील अता करे। आमीन।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद





.jpeg)

