हेलमेट और सीट बेल्ट के प्रति जागरूकता का संदेश, बिलासपुर की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

Social Activity BSP

बिलासपुर, 02 जनवरी (Social Activity BSP)। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के दूसरे दिन बिलासपुर में यातायात पुलिस द्वारा भव्य हेलमेट एवं सीट बेल्ट जागरूकता बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का उद्देश्य दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट और चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट के महत्व के प्रति जागरूक करना रहा। जिला कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी संजय अग्रवाल तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के नेतृत्व में निकली इस रैली में नागरिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं एनजीओ के हजारों सदस्यों ने भाग लिया।



भारत सरकार के भूतल परिवहन मंत्रालय एवं पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार 1 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक जिला पुलिस बल बिलासपुर के तत्वावधान में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान जिला प्रशासन, परिवहन विभाग, नगर निगम, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के समन्वय से सड़क सुरक्षा को लेकर अनेक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

Melbon i20 Ultra Max Combo Smartwatch

4500 2199

WhatsApp पर देखें


इसी क्रम में 2 जनवरी को आयोजित हेलमेट जागरूकता बाइक रैली की शुरुआत रिवर व्यू से हुई। रैली देवकीनंदन चौक, कोतवाली चौक, तेलीपारा, लिंक रोड, श्रीकांत वर्मा मार्ग, भारती नगर, महाराणा प्रताप चौक, गौरव पथ, मंगला चौक और नेहरू चौक से होते हुए पुनः देवकीनंदन चौक मार्ग से रिवर व्यू पहुंचकर संपन्न हुई। रैली के दौरान शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों से गुजरते हुए आमजन को सड़क सुरक्षा का संदेश दिया गया।

रैली के शुभारंभ अवसर पर कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने हेलमेट और सीट बेल्ट की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए नागरिकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन कर अपनी तथा दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। इसके पश्चात रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। दोनों अधिकारियों ने स्वयं हेलमेट पहनकर दोपहिया वाहन से रैली का नेतृत्व किया, जिससे नागरिकों को एक सशक्त और प्रेरणादायक संदेश मिला।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज कुमार पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुज कुमार, सीएसपी गगन आईपीएस, प्रशिक्षु आईपीएस अंशिका, डीएसपी शिवचरण सिंह परिहार, डीएसपी मंजूलता केरकेट्टा, रक्षित निरीक्षक भूपेंद्र गुप्ता सहित जिले के समस्त थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

इसके साथ ही सड़क सुरक्षा आयोजन समिति के वरिष्ठ सदस्य अशोक श्रीवास्तव, अब्दुल हमीद, राजकुमार सुखवानी, विद्या गोवर्धन, लेफ्टिनेंट आशीष शर्मा, विकास वर्मा सहित बड़ी संख्या में नागरिक संगठन, व्यापारिक संगठन एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने रैली में सहभागिता की।

कार्यक्रम का मंच संचालन मिशन स्कूल उच्च माध्यमिक शाला बिलासपुर के व्याख्याता मुकुल शर्मा द्वारा किया गया। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की कि वे यातायात नियमों को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाएं और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने में सहयोग करें।



Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post