बस्तर रेंज में बड़ा नक्सल विरोधी अभियान, मुठभेड़ में 14 माओवादी ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Social Activity BSP

बस्तर, 03 जनवरी | (Social Activity BSP)
बस्तर रेंज के बीजापुर और सुकमा जिलों में चलाए गए नक्सल विरोधी अभियानों के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शुक्रवार, 2 जनवरी 2026 को सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई अलग-अलग मुठभेड़ों में कुल 14 माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं। इनमें बीजापुर जिले से 2 और सुकमा जिले से 12 माओवादी शामिल हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, बीजापुर एवं सुकमा जिलों के दक्षिणी इलाकों में सशस्त्र माओवादियों की सक्रिय मौजूदगी की पुख्ता खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों द्वारा संयुक्त सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था। अभियान के तहत दक्षिण बस्तर क्षेत्र में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) की टीमें रवाना की गई थीं।

Melbon i20 Ultra Max Combo Smartwatch

4500 2199

WhatsApp पर देखें

अभियान के दौरान बीजापुर जिले में सुबह करीब 5 बजे से डीआरजी और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ होती रही। वहीं सुकमा जिले में भी सुबह लगभग 8 बजे से सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच फायरिंग की स्थिति बनी रही।

मुठभेड़ स्थलों से अब तक 14 माओवादियों के शव बरामद किए जा चुके हैं। इसके साथ ही सुरक्षा बलों ने मौके से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी जब्त किया है, जिसमें एके-47, इंसास और एसएलआर राइफलें शामिल हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियान फिलहाल जारी है, इसलिए मुठभेड़ के सटीक स्थान, ऑपरेशन में शामिल बलों की संख्या एवं अन्य संवेदनशील जानकारियां सुरक्षा कारणों से साझा नहीं की जा रही हैं, ताकि अभियान में तैनात जवानों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया है कि ऑपरेशन के पूर्ण होने के बाद अभियान से जुड़ी विस्तृत जानकारी और अंतिम परिणाम अलग से जारी किए जाएंगे।



Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post