महतारी वंदन योजना से शीघ्र जुड़ेंगी नई महिलाएं, 69 लाख से अधिक को मिल चुका लाभ — मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

Social Activity BSP

रायपुर, 06 जनवरी (Social Activity BSP)।
महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सोमवार को राजधानी रायपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में विभाग के पिछले दो वर्षों के कार्यों, उपलब्धियों और आगामी योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की। इस अवसर पर उन्होंने महतारी वंदन योजना को राज्य की महिलाओं के लिए ऐतिहासिक और परिवर्तनकारी पहल करार दिया।

मंत्री राजवाड़े ने बताया कि योजना के तहत अब तक 69 लाख से अधिक महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान किया जा चुका है। उन्होंने कहा,

“महतारी वंदन योजना केवल आर्थिक सहायता नहीं है, बल्कि यह महिलाओं के आत्मसम्मान, आत्मविश्वास और सामाजिक सशक्तिकरण का प्रतीक है। इससे घर और समाज में महिला की भूमिका और अधिक मजबूत हुई है।”

उन्होंने जानकारी दी कि ई-केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद शेष पात्र महिलाओं को भी शीघ्र ही योजना का लाभ दिया जाएगा। इसके साथ ही, योजना का प्रभाव राज्य के दुर्गम और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों तक भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।

Natural Planted Aquarium Complete Set With Stand, Round Light, Filter, and Plants

मंत्री ने बताया कि बस्तर संभाग के नियद नेल्लानार जैसे दूरस्थ क्षेत्रों में भी योजना के माध्यम से 7,000 से अधिक महिलाओं को प्रत्यक्ष लाभ पहुंचाया गया है, जो सरकार की समावेशी नीति और अंतिम पंक्ति तक पहुंचने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

प्रेस वार्ता में मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आने वाले समय में योजना के दायरे को और विस्तार देने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।




Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post