तोरवा पुलिस की कार्रवाई: धारदार चाकू के साथ 2 आदतन बदमाश गिरफ्तार, स्कूटी भी जब्त

Social Activity BSP

बिलासपुर (Social Activity BSP)। शहर में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए तोरवा पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना तोरवा पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान दो आदतन बदमाशों को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में गुंडा-बदमाश, निगरानी बदमाशों और अड्डेबाजों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान 3 अप्रैल 2026 की शाम क्षेत्र में गश्त और चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को पेंडलवार नर्सिंग होम के पास गली में संदिग्ध स्थिति में स्कूटी सवार दो युवक दिखाई दिए।



संदेह के आधार पर दोनों को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उनके कमर में बेल्ट के अंदर छुपाकर रखे गए दो धारदार चाकू बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे जरूरत पड़ने पर इन हथियारों का इस्तेमाल मारपीट के लिए करते थे।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हर्ष कुकरेजा (20 वर्ष) निवासी साई भूमि कॉलोनी और राकेश ध्रुव (33 वर्ष) निवासी वालिया गली, तोरवा के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से तलवारनुमा फल वाले 2 धारदार चाकू और एक एक्टिवा स्कूटी (CG10AZ7497) जब्त की है।

मामले में थाना तोरवा में अपराध क्रमांक 183/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी अभय सिंह बैस सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस सख्ती से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मच गया है और आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post