तोरवा पुलिस की सख्ती: सिरगिट्टी का बदमाश चाकू सहित गिरफ्तार, दो साथी फरार

Social Activity BSP

बिलासपुर (Social Activity BSP। शहर में बदमाशों के खिलाफ तोरवा पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में दहशत फैलाने वाले एक आदतन बदमाश को पुलिस ने धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया है, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 3 अप्रैल 2026 की रात करीब 8:30 बजे हेमुनगर इलाके में अश्विन बेरिया अपने दोस्तों के साथ नाश्ता कर रहा था। इसी दौरान एक बदमाश ने उसे धक्का देते हुए विवाद शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।

कुछ समय बाद वही बदमाश अपने दो अन्य साथियों के साथ वापस आया और बेसबॉल स्टिक व स्टील पाइप लेकर प्रार्थी को खोजने लगा। इसी दौरान क्षेत्र में अड्डेबाजों की चेकिंग कर रही तोरवा पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस को देखते ही आरोपी के दोनों साथी हथियार छोड़कर फरार हो गए, जबकि मुख्य आरोपी सागर सिंह (20 वर्ष), निवासी गणेश नगर नयापारा, सिरगिट्टी को मौके से एक धारदार तलवारनुमा चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चाकू और एक एक्टिवा स्कूटी (CG10BS8247) जब्त की है। आरोपी के खिलाफ धारा 296, 351(3), 3(5) बीएनएस और आर्म्स एक्ट की धारा 25 व 27 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।

फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। इस कार्रवाई में सउनि विमला मनहर, आरक्षक सत्येंद्र सिंह और आरक्षक दुष्यंत पटेल की भूमिका सराहनीय रही।

तोरवा पुलिस की इस कार्रवाई से साफ संकेत है कि शहर में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।




Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post