Social Activity BSP
बिलासपुर(Social Activity BSP)। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा बेलतरा पूर्वी मंडल स्थित गंधर्व भवन में भव्य ईद मिलन समारोह के साथ मंडल स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला, जिसमें विभिन्न समुदायों की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली।
इस अवसर पर जैन समाज, सिख समाज सहित अन्य समुदायों के लोगों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान हज यात्रा पर जाने वाले हाजियों का फूल-माला एवं शॉल भेंट कर सम्मान किया गया। साथ ही सेवइयों के साथ पारंपरिक आतिथ्य का आयोजन किया गया, जहां हाजियों ने देश और प्रदेश में अमन-चैन की दुआ मांगी।
अल्पसंख्यक मोर्चा ग्रामीण अध्यक्ष मुशर्रफ़ खान ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन लगातार अल्पसंख्यकों के हित में कार्य कर रहा है और प्रत्येक मंडल में इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने सामाजिक समरसता और संगठनात्मक मजबूती को प्राथमिकता बताते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन के विस्तार पर जोर दिया।
तीन दिवसीय मंडल स्तरीय बैठक के तहत बेलतरा पूर्वी मंडल में आयोजित इस दूसरे चरण की बैठक में आगामी कार्यक्रमों, संगठन विस्तार और कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री तौसीफ खान, प्रदेश मीडिया प्रभारी शाहीद रज़ा, सिकंदर खान, फैजान (शिबू), बासित अली सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में महिला पदाधिकारी उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम ने सामाजिक समरसता, भाईचारे और संगठनात्मक एकजुटता का मजबूत संदेश दिया।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद



.jpeg)

