महाराष्ट्र में विमान हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक, मृतकों को दी श्रद्धांजलि

Social Activity BSP

रायपुर, 28 जनवरी 2026।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने महाराष्ट्र के बारामती क्षेत्र में हुए विमान हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इस दुखद घटना को अत्यंत पीड़ादायक और हृदयविदारक बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हादसे की खबर से उन्हें गहरा आघात पहुँचा है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस हादसे में जान गंवाने वाले लोग समाज और देश के लिए बहुमूल्य थे। उनका असमय निधन न केवल उनके परिवारों के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है।

उन्होंने कहा कि जनसेवा, किसान कल्याण और राष्ट्र के विकास में समर्पित व्यक्तियों का इस प्रकार चले जाना अत्यंत दुखद है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि वे मृतकों की आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में संबल और शक्ति दें।


मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और ईश्वर से प्रार्थना है कि वे सभी को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post