बिलासपुर: शराब के लिए पैसे न देने पर चाकू से हमला, झपटमार भी गिरफ्तार; मोबाइल-नकदी बरामद

Social Activity BSP



बिलासपुर (छत्तीसगढ़)। जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक मामले में शराब के लिए पैसे न देने पर युवक पर चाकू से हमला किया गया, जबकि दूसरे मामले में झपटमारी कर मोबाइल और नकदी लूटने वाले आरोपी को पकड़ा गया है।


🔴 कोनी थाना क्षेत्र: शराब के लिए पैसे मांगकर चाकू से हमला

थाना कोनी में दर्ज अपराध क्रमांक 74/26 के तहत बीएनएस की धारा 296, 115(2), 351(3), 119(1) में मामला पंजीबद्ध किया गया।

पुलिस के अनुसार, प्रार्थी सुनील कौशिक, निवासी ग्राम जलसों, ने 23 फरवरी 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि 22 फरवरी की शाम करीब 6 बजे गुड़ी चौक के पास आरोपी ने उससे शराब पीने के लिए पैसे मांगे।

इंकार करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी, मारपीट की और जेब से धारदार हथियार निकालकर हमला कर दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी चंदर उर्फ टोबो वर्मा (21 वर्ष), निवासी जलसों, को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू जब्त किया गया। 24 फरवरी 2026 को आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।


🔵 सिटी कोतवाली क्षेत्र: स्कूटी सवार झपटमार गिरफ्तार

थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 142/26 धारा 304 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

23 फरवरी 2026 को एक महिला होटल जीत कांटिनेंटल, शिव टाकीज चौक के पास पार्टी में शामिल होने जा रही थी। तभी पीछे से काले रंग की स्कूटी पर आए युवक ने झपट्टा मारकर उसका पर्स छीन लिया और फरार हो गया।

पर्स में Vivo Y53 मोबाइल, 4500 रुपये नकद और आलमारी की चाबी रखी थी।

सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने टिकरापारा क्षेत्र से आरोपी सौरभ पासी (20 वर्ष) को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कूटी (CG10/AP2103), छीना गया पर्स, मोबाइल और नकदी बरामद की गई।

कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के मार्गदर्शन में की गई।


दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post