बिलासपुर: युवती से झपटमारी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल-नगदी व स्कूटी बरामद

Social Activity BSP

बिलासपुर। सिटी कोतवाली पुलिस ने युवती से झपटमारी की घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छीना गया मोबाइल, नगदी, पर्स और वारदात में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 23 फरवरी को प्रार्थिया अपनी स्कूटी से शिव टाकीज चौक स्थित होटल जीत कांटिनेंटल में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी। इसी दौरान होटल के सामने पीछे से काले रंग की स्कूटी पर सवार एक युवक ने झपट्टा मारकर उसका पर्स छीन लिया और फरार हो गया।

पर्स में वीवो Y53 मोबाइल, 4500 रुपये नगद और अलमारी की चाबी रखी हुई थी। घटना की रिपोर्ट पर सिटी कोतवाली थाना में अपराध क्रमांक 142/26 धारा 304 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर एसीसीयू और थाना पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्ध के हुलिए के आधार पर तलाश तेज की।

मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने टिकरापारा निवासी सौरभ पासी (20 वर्ष) को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने वारदात स्वीकार कर ली। उसके कब्जे से चोरी गया पर्स, मोबाइल, नगदी और स्कूटी क्रमांक CG10/AP 2103 जब्त की गई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।




Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post