बिलासपुर के तिफरा औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग, पेंट-टाइल्स फैक्ट्री में लाखों का नुकसान

Social Activity BSP



बिलासपुर, 16 फरवरी। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित तिफरा औद्योगिक क्षेत्र में रविवार को एक पेंट, टाइल्स और पुट्टी फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई देने लगीं, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अनव इंडस्ट्री परिसर में रखे ज्वलनशील केमिकल के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री आग की चपेट में आ गई और लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास जारी है। फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन और अग्निशमन विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

आग की गंभीरता को देखते हुए आसपास के औद्योगिक इकाइयों को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और जल्द ही आग पर पूरी तरह काबू पा लिया जाएगा।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post