छत्तीसगढ़: बिलासपुर में जंगली सूअरों के हमले से किसान की मौत, मोहनभाठा में दहशत

Social Activity BSP



बिलासपुर, 16 फरवरी। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मोहनभाठा क्षेत्र में जंगली सूअरों के हमले से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रदीप गुप्ता के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, किसान सुबह अपने फार्म में टहलने निकले थे। इसी दौरान जंगली सूअरों के एक झुंड ने उन पर अचानक हमला कर दिया। हमले में उन्हें गंभीर अंदरूनी चोटें आईं। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि चार दिन पहले भी खेत में काम कर रहे एक मुंशी पर जंगली सूअरों ने हमला किया था। क्षेत्र में हाल ही में केले की फसल हटाए जाने के बाद जंगली जानवरों की गतिविधियां बढ़ गई हैं, जिससे किसानों और ग्रामीणों में भय का माहौल है।

घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और जंगली जानवरों की बढ़ती आवाजाही पर नियंत्रण की मांग की है। वन विभाग की टीम द्वारा मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post