CG Accident: मस्तूरी में तेज रफ्तार ट्रक का कहर, माँ और 3 माह की मासूम की मौके पर मौत

Social Activity BSP

बिलासपुर, 18 फरवरी (Social Activity BSP)।
जिले के मस्तूरी क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। स्टेट बैंक के पास तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाए जा रहे ट्रक ने बाइक सवार परिवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में माँ और उसकी तीन माह की मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक क्रमांक CG 08 W 1435 के चालक ने वाहन को तेज गति से चलाते हुए बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक पर सवार शिवरात्रि बाई यादव और उनकी तीन माह की बच्ची ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि दंपत्ति चकरभाठा थाना क्षेत्र के निवासी थे और किसी निजी कार्य से मस्तूरी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान यह हृदयविदारक हादसा हो गया। पति को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही मस्तूरी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मस्तूरी स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश जारी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।

इस दर्दनाक घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मुख्य मार्गों पर भारी वाहनों की रफ्तार नियंत्रित करने और सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post